जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ग्रेजुएशन डे समारोह 2026 का हुआ भव्य आयोजन
जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ग्रेजुएशन डे समारोह 2026 का हुआ भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को ग्रेजुएशन डे समारोह 2026 अत्यंत गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह अवसर नन्हे विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बना, जहाँ उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपनी नई शैक्षिक यात्रा की ओर कदम बढ़ाया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से छात्रों की जिम्नास्टिक प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और उनकी प्रतिभा, संतुलन एवं आत्मविश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडुला ने अपने संदेश में कहा:
“हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे सशक्त, संवेदनशील और आत्मनिर्भर नागरिक तैयार करना है जो जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें। आज हमारे नन्हे ग्रेजुएट्स जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।”समारोह की गरिमा को और बढ़ाते हुए वाइस प्रेसिडेंट, ग्रुप कैप्टन आनंद कुमार की प्रेरणादायक उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और सर्वांगीण विकास की सराहना की।उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई ने अपने स्वागत संबोधन में विद्यालय की शैक्षिक दृष्टि, NEP 2020 के अनुरूप समग्र विकास तथा प्रत्येक बच्चे की क्षमता को निखारने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया । इस गरिमामयी अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से समारोह को अलंकृत किया।
मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि
डॉ. रुतुजा के. न्यायाधीश – कंसलटेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटोलॉजिस्ट,डॉ. निधि वसाडे – कंसलटेंट गायनीकॉलॉजिस्ट एवं ऑब्सटेट्रिशियन, पल्लवी भारद्वाज – चेयरपर्सन , गौरी ग्रुप, बुशरा आदिल रिज़वी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज , गौतम बुद्ध नगर थे।अतिथियों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक पहलों की सराहना की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “A Little Step Today, A Big Journey Tomorrow” शीर्षक से प्रस्तुत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति रही, जिसने विद्यार्थियों की सीखने से उपलब्धि तक की यात्रा को भावपूर्ण रूप में प्रस्तुत किया।ग्रेजुएशन समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रस्तुत ग्रेजुएशन डे सॉन्ग (ग्रांड फिनाले ) ने पूरे वातावरण को भावुक एवं गर्व से भर दिया, जहाँ अभिभावकों और शिक्षकों की आंखों में खुशी और गर्व स्पष्ट झलक रहा था। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए एक यादगार क्षण रहा, बल्कि अभिभावकों के लिए गर्व एवं आनंद का अवसर भी बना। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।उप-प्रधानाचार्या अनीता पिल्लई ने किया




