बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह हुआ आयोजित
बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह हुआ आयोजित

गौतमबुद्ध नगर। बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार जेवर ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।सीडीपीओ संध्या सोनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर SIR (मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण) में प्रतिभाग कर सराहनीय कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं ममता तिवारी, किरण, पूनम रावत, माधुरी, ललिता, व प्रीति निहारिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यालय के प्रधान सेवक राजीव कांत सिन्हा एवं ब्लॉक समन्वयक भरत को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।पोषण ट्रैकर पर 100 प्रतिशत डेटा फीडिंग पूर्ण करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मुख्य सेविका ममता तिवारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।




