आगरा के अधिसूचित क्षेत्र में आगरा अर्बन सेन्टर हेतु लगभग 120 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके अन्तर्गत कुल 38 ग्राम सम्मिलित
आगरा के अधिसूचित क्षेत्र में आगरा अर्बन सेन्टर हेतु लगभग 120 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके अन्तर्गत कुल 38 ग्राम सम्मिलित
आगरा के अधिसूचित क्षेत्र में आगरा अर्बन सेन्टर हेतु 120 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार, कुल 38 ग्राम सम्मिलित।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के जनपद – आगरा के अधिसूचित क्षेत्र में आगरा अर्बन सेन्टर की महायोजना तैयार कराने हेतु निविदा के माध्यम से परामर्शदाता संस्था मैसर्स ट्रैक्टेबेल इंजीनियरिंग प्रा० लि० को कार्य आवंटित किया गया। जिसमे संस्था द्वारा आगरा अर्बन सेन्टर हेतु ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के जनपद -आगरा के अधिसूचित क्षेत्र में आगरा अर्बन सेन्टर हेतु लगभग 120 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके अन्तर्गत कुल 38 ग्राम सम्मिलित है।मास्टर प्लान की तैयारी में प्रमुख पहलुओं जैसे कि भूमि उपयोग, परिवहन और कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास पर्यावरण और पारिस्थितिकी, सामाजिक अवसंरचना और पर्यटन पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। यह मास्टर प्लान आगरा अर्बन सेन्टर के सुनियोजित विकास के लिये एक व्यापक ढांचा प्रदान करेगा।
आगरा अर्बन सेन्टर के मास्टर प्लान की योजना बनाना एक सहभागीप्रक्रिया है जिसमें सभी Stakeholders के साथ स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन वर्कशॉप कराये जाने के उददेश्य से दिनांक – 24.06.2025 को जनपद आगरा के जेपी पैलेस एवं कनवेंशन सेन्टर में स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन वर्कशॉप आयोजित की गयी। जनपद – आगरा में दिनांक – 24.06.2025 को स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन वर्कशॉप की अध्यक्षता डॉ० अरूणवीर सिंह (आई.ए.एस.). मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा की गयी। उक्त बैठक में प्राधिकरण से नगेन्द्र प्रताप (आई.ए.एस.), अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कपिल सिंह (आई.ए.एस.), अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं शैलेन्द्र कुमार भाटिया (आई.ए.एस.) विशेष कार्याधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही उक्त बैठक में शैलेन्द्र कुमार सिंह (आई.ए.एस.), मण्डलायुक्त, आगरा ने भी कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया तथा अपने महत्तवपूर्ण सुझाव दिये। स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन वर्कशॉप में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा दिये गये सुझावों को अर्बन सेन्टर की।महायोजना में सम्मिलित किये जाने पर विचार किया जायेगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है कि ताज ट्रेपिजियम जोन की परिकल्पना के अन्तर्गत पर्यावरणीय स्थिरता, आर्थिक जीवंतता एवं जीवन की गुणवत्ता को केन्द्र में रखकर तथा स्टेकहोल्डर्स द्वारा दिये गये उपयुक्त सुझावों को मास्टर प्लान में सम्मिलित करते हुये अन्तिम रूप दिया जायेगा।