रामलीला मैदान में चल रही रामकथा में माता पार्वती और शिव जी के विवाह की कथा के साथ एक मनुष्य का गृहस्थ जीवन का सुंदर वर्णन
रामलीला मैदान में चल रही रामकथा में माता पार्वती और शिव जी के विवाह की कथा के साथ एक मनुष्य का गृहस्थ जीवन का सुंदर वर्णन

ग्रेटर नोएडा ।श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान ऐछर बिरोड़ा सेक्टर पाई 1 में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के अमृत मयी वाणी से श्री राम कथा आयोजन का मंगलवार को दूसरा दिन था मंगलवार की कथा में महाराज जी ने राम कथा का अद्भुत महात्म्य बताया राम कथा से कितने प्रकार के लाभ मनुष्य को प्राप्त होते हैं इसके बारे में बताया किस तरीके से व्यक्ति पाप कर्म में लिप्त है और इससे निकलकर कैसे भवसागर तक पहुंच सकता है इस विषय में राम कथा कैसे सहयोग कर सकती है इसका विस्तृत स्वरूप महाराज जी ने सबके सम्मुख रखा।माता पार्वती और शिव जी के विवाह की कथा के साथ एक मनुष्य का गृहस्थ जीवन कैसा होना चाहिए कौन सी बात बतानी चाहिए कौन सी बात नहीं बतानी चाहिए।पिता मित्र स्वामी गुरु के घर बिना बुलाए जा सकते हैं परंतु समारोह हो तो बिना बुलाए नहीं जाना चाहिए। गृहस्थ जीवन में तनाव को कैसे सुलझाया जा सकता है महाराज जी ने बहुत अच्छे से सभी भक्तों के सामने इस विषय को भी सटीकता से रखा।हर समस्या का समाधान कैसे खोजें। हर रिश्ते का महत्व है इस विषय में महाराज जी ने सभी भक्तों को बड़े ही विस्तृत तरीके से और स्पष्ट वाणी में कथाओं के माध्यम से तथा अपनी अमृतमई वाणी से अत्यंत ही सुलभ बनाकर कथा प्रेमियों के आगे रखा। महाराज जी ने बताया कि आज मनुष्य की औसतन आयु 70 वर्ष है जो ऊपर जी ले उसको बोनस समझना चाहिए मनुष्य के जीवन के चार पड़ाव है अंतिम समय में सन्यास आश्रम की बात पुराणों में कही गई है और इसका पालन करना चाहिए इसका अर्थ यह नहीं कि वह घर परिवार छोड़ दे बल्कि घर को ही बैकुंठ बनाएं । हनुमान जी की तरह भगवान के नाम का सुमिरन और कीर्तन जीवन का हिस्सा बने इन सारी बातों को महाराज जी ने बड़ी सुगमता से कथा श्रोताओं के सामने रख सबको धन्य किया। कथा मुख्य यजमान हरवीर मावी सह मुख्य यजमान शेर सिंह भाटी धीरज शर्मा रहे हैं।दैनिक यजमान पी पी शर्मा जी रहे हैं इस राम कथा में वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल जी स्वामी सुशील जी महाराज अध्यक्ष आनंद भाटी पंडित प्रदीप शर्मा पवन नागर दिनेश गुप्ता ममता तिवारी मनीष डावर अतुल आनंद फिरे प्रधान सत्यवीर मुखिया उमेश गौतम रोशनी सिंह वीरपाल मावी तेज कुमार भाटी सुंदर भाटी भगवत भाटी ज्योति सिंह अश्विनी शुक्ला राकेश बैसोया चित्रा गुप्ता रश्मि अरोड़ा गीता सागर यशपाल नागर चैनपाल प्रधान अजय कसाना पवन भाटी उपस्थित रहे हैं।




