Greater Noida

भाकियू कृषक शक्ति की यमुना प्राधिकरण में सीईओ एवं यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली कंपनियों के संबंधित अधिकारियों के साथ होगी वार्ता,एविडेंसल, बिकानों, प्रिया गोल्ड के अधिकारियों को भी बुलाने की मांग।

भाकियू कृषक शक्ति की यमुना प्राधिकरण में सीईओ एवं यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली कंपनियों के संबंधित अधिकारियों के साथ होगी वार्ता,एविडेंसल, बिकानों, प्रिया गोल्ड के अधिकारियों को भी बुलाने की मांग।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। रौनीजा अंडरपास पर भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया था उसमे यमुना एक्सप्रेसवे का 64.7%, यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जाने वाली जमीन का 33 साल, स्थानीय युवाओं को रोजगार, यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांव में विकास कार्य,10% प्लॉट आदि मांगों को रखा गया था जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह किसानों के बीच पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का किसानों को आश्वासन दिया गया था। इसी संदर्भ में दिनांक 13 अक्टूबर दिन शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति की यमुना विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली कंपनियों के संबंधित अधिकारियों के साथ एक वार्ता रखी गई है।

इस अवसर पर अमन ठाकुर ने कहा है इस वार्ता में एविडेंसल, बिकानों, प्रिया गोल्ड, आदि जो कंपनियां यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आतीं हैं, सभी के अधिकारियों का मौजूद होना अति आवश्यक है। अगर ये अधिकारी वार्ता में नहीं आते हैं तो यमुना विकास प्राधिकरण में ही किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस अवसर पर शाहिद भाई मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र की निम्न समस्याओं को दूर करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों का मौजूद रहना अति आवश्यक है

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button