ग्रेटर नोएडा स्थित Innovative Group of Colleges द्वारा “Innovative Media Connect 2026 – Voice That Matters” का हुआ भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा स्थित Innovative Group of Colleges द्वारा “Innovative Media Connect 2026 – Voice That Matters” का हुआ भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित Innovative Group of Colleges द्वारा “Innovative Media Connect 2026 – Voice That Matters” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता और शिक्षा की सामाजिक क्षमता निर्माण में भूमिका तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात स्वागत संबोधन डॉ. एस. एन. मिश्रा द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने पत्रकारिता और शिक्षा को समाज के दो मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सत्यनिष्ठ मीडिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा, प्रबंध निदेशक श्री देबाशीष, अकादमिक निदेशक डॉ. तितिक्षा, वित्त निदेशक डॉ. उषा, रजिस्ट्रार श्री अंजनी झा, प्राचार्य फार्मेसी डॉ. अमरजीत तथा निदेशक आईईटी डॉ. अनु की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और शिक्षा समाज की दिशा। विशेष रूप से विधि विभाग के प्राचार्य डॉ.मृत्युंजय पाण्डेय ने अपने संबोधन में बताया कि इन्नोवेटिव इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ ग्रेटर नोएडा का एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है, जिसके अंतर्गत संचालित सभी महाविद्यालय NAAC से मान्यता प्राप्त (Accredited) हैं। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संस्थान का विधि महाविद्यालय जिसका संबद्धता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रथम महाविद्यालय है, जिसे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ है। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एक सुदृढ़ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्तरदायी पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है। पत्रकारिता जहां सत्य को सामने लाकर लोकतंत्र को मजबूत करती है, वहीं शिक्षा नागरिकों को विवेक, नैतिकता और जिम्मेदारी का बोध कराती है। जब शिक्षा और पत्रकारिता मिलकर कार्य करती हैं, तो वे सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सोच को बढ़ावा देती हैं। आज के डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे समय में विद्यार्थियों को मीडिया साक्षरता, आलोचनात्मक सोच और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे न केवल सूचनाओं को समझ सकें बल्कि सही और गलत में अंतर भी कर सकें। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एम. के. पांडेय द्वारा दिया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन शिक्षा और पत्रकारिता के बीच सार्थक संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




