GautambudhnagarGreater noida news

सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में होटल रेडिसन ब्लू में रोजगार मिशन इंडस्ट्री कनेक्ट–2025 कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में होटल रेडिसन ब्लू में रोजगार मिशन इंडस्ट्री कनेक्ट–2025 कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

गौतमबुद्धनगर।ग्रेटर नोएडा स्थित होटल रेडिसन ब्लू में रोजगार मिशन इंडस्ट्री कनेक्ट–2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश अनिल राजभर, माननीय राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश मनोहर लाल “मन्नू कोरी” प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, उ.प्र. डॉ. एम.के.एस. सुध्रम, निदेशक, सेवायोजन, उ.प्र नेहा प्रकाश एवं अपर निदेशक, सेवायोजन प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उ.प्र. पीके पुंडीर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश एवं प्रदेश को विकसित बनाने के लिए 65 प्रतिशत युवा आबादी को रोजगार उपलब्ध कराना आवश्यक है और यह कार्य उद्योगों तथा संस्थाओं के सहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही पूरा किया जा सकता है। सरकार का लक्ष्य इस वर्ष 25 हजार युवाओं को विदेशों में तथा 3 लाख युवाओं को देश के भीतर रोजगार से आच्छादित करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल ‘मन्नू कोरी’ ने कहा कि शिक्षा और रोजगार एक-दूसरे के पूरक हैं। युवाओं को शिक्षित एवं प्रशिक्षित कर ही उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सकता है।ब्रिक्स चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हरवंश चावला ने कहा कि इस वर्ष रूस को भारत से एक लाख कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की आवश्यकता है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भी बड़ी संख्या में श्रमिक चाहिए और उत्तर प्रदेश इस मांग को पूरा करने में सक्षम है। प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ.प्र. शासन डॉ. एम.के.एस. सुध्रम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के परिणाम सुखद हैं तथा बेरोजगारी दर में कमी आई है। निदेशक, सेवायोजन, उत्तर प्रदेश नेहा प्रकाश ने अपने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की महत्ता और विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।अपर निदेशक, सेवायोजन प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ पीके पुंडीर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अधिक से अधिक नियोजकों को सेवायोजन विभाग से जोड़ने और उपलब्ध रिक्तियों को रोजगार मेलों के माध्यम से भरने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा “रोजगार संगम पोर्टल” विकसित किया गया है, जो नियोजकों, जॉब सीकर्स और संस्थानों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने विभागीय योजनाओं का पीपीटी के माध्यम से प्रेज़ेंटेशन भी प्रस्तुत किया। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त निदेशक शैलजा सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीएस पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विभागीय कार्यक्रमों से संबंधित बुकलेट का विमोचन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के एच.आर. प्रतिनिधि तथा शैक्षिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।खुशबू सिंह, सीईओ और फाउंडर ऑफ आर्या फैशन्स को भी सम्मानित किया गया और उन्होंने संबोधन भी किया

Related Articles

Back to top button