GautamBuddhaUniversityGautambudhnagar

इस दीपावली पर्व पर तेल की बजाय अपने मन का दिया जलाएं, घर की सफाई के बजाय अपने मन और शरीर की सफाई जरूरी। शिवानी दीदी

इस दीपावली पर्व पर तेल की बजाय अपने मन का दिया जलाएं, घर की सफाई के बजाय अपने मन और शरीर की सफाई जरूरी। शिवानी दीदी

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम के हाॅल में आयोजित दीपावली-अपने अंदर का दीया जलायें कार्यक्रम में विश्व विख्यात बीके शिवानी बहन ने कहा है कि इस दीपाली पर्व पर आप तेल की बजाय अपने मन का दिया जलाएं उन्होंने कहा कि घर की सफाई के बजाय अपने मन और शरीर की सफाई जरूरी है।ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बीटा-टू की 20वीं स्थापना दिवस के अवसर पर राजयोगिनी बी.के. शिवानी के व्याख्यान का कार्यक्रम गया था। उन्हांेने कहा कि दीपावली की रात घर के खिड़की दरवाजे खुला रखने के बजाया मन के दरवाजे खुला रखें। शिवानी बहन के जीवन मूल्यों, आत्म प्रबंधन, आंतरिक शक्तियों, रिश्तों में सामंजस्य, आत्म अनुशासन, अध्यात्मिकता और जीवन जीने की कला आदि विषयों पर दिए गए विचार ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। देश ही नहीं विदेशों में भी वह ऐसे ही महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देती रहती हैं। उत्सव के इन दिनों जहां चारो और अध्यात्म की सुगंध फैली हुई है वहीं आवश्यक है कि हम भीतर से स्वयं को सशक्त बनाएं।इस अवसर पर बीटा टू की सेंटर हेड बी.के ललीता ने सभी लोगों का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया और बी.के. शिवानी द्वारा दिए गए व्याख्यान को अपने जीवन में धारण करने की सभी को दुआ दी। आयोजित कार्यक्रम का संचालन बी.के. नीरज गोयल ने किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद भाटी, वर्तमान सत्ता के संपादक शोभाराम भाटी, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विश्वास त्रिपाठी, डाॅ. विवेक मिश्रा, सतवीर डागर समेत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button