GautambudhnagarGreater Noida

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने नोएडा की प्रसिद्ध समाजसेवी रितु भारद्वाज को दी नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने नोएडा की प्रसिद्ध समाजसेवी रितु भारद्वाज को दी नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने संगठन की जनपद गौतमबुद्धनगर ईकाई मे फेरबदल करते हुए नोएडा महानगर की अध्यक्ष कविता सिंह के स्थान पर नोएडा की प्रसिद्ध समाजसेवी रितु भारद्वाज को नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के कार्यों मे गति लाने के लिए महानगर अध्यक्ष को बदला गया है इसके साथ ही नोएडा ईकाई का पुनर्गठन किया जायेगा और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी जायेगी।मिशन शक्ति अभियान को प्रदेश व देश के हर गांव वह कस्बे तक ले जाने की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं को शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके, वहीं जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को शहर गांव तक ले जाये जाने की आवश्यकता है इसीलिए संगठन मे फेरबदल किया जा रहा है वहीं जिला प्रभारी सीमा रावत ने कहा कि जल्द नोएडा ईकाई का गठन कर लिया जायेगा और संगठन के कार्यों को गति दी जायेगी।नवनियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष रितु भारद्वाज ने संगठन के शीर्ष नेत्र का आभार प्रकट करते हुए कहा की नोएडा महानगर में एक मजबूत टीम तैयार कर महिलाओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा. इस मौके पर उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, नोएडा देहात इकाई की अध्यक्ष पूजा अवाना समेत आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button