GautambudhnagarGreater Noida

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबंधोत्सव-2024 का हुआ भव्य शुभारम्भ।

जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबंधोत्सव-2024 का हुआ भव्य शुभारम्भ।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नॉएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रबंधोत्सव-2024 का भव्य शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में एकेटीयू यूनिवर्सिटी लखनऊ के पूर्व वाइस चांसलर डॉo डी एस चौहान और भारत की पहली विश्व चैपियन महिला पहलवान अलका तोमर ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में अनेक प्रकार के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रेटर नॉएडा के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्र भाग लेंगें। सुभारम्भ समाहरोह में कॉलेज के छात्रों ने अलग राज्यों के नृत्य, फोक गीत और म्यूजिकल स्टूमेंट का प्रदर्शन करके सभी दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। समारोह में डॉo डीo एसo चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान ही जीवन है और जीवन को नियमित होना चाहिए। अधिक पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पडती है। राष्ट्रभक्त बनने के लिए देश की सेवा करना जरुरी है। आप चाहे किसी भी क्षेत्र में जाए उसी से देश की सेवा कर सकते हैं।अलका तोमर ने कहा कि मैंने अपने पिता से प्रेरित होकर कुश्ती सीखी। वर्ल्ड चैपियनशिप में चाइना को हराना चमत्कार जैसा था। उन्होंने कहा कि अगर मैं कर सकती हूँ तो देश की हर बेटी कर सकती है आप अपने सपनो में जान डालोगे तो ही उड़ान भरोगे। एक खिलाडी के लिए अनुशासन बहुत जरुरी है। अंत में अलका तोमर ने अपनी जर्नी के बारे में बताकर छात्रों को प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का संयोजन कॉलेज का प्रबंधन अध्ययन विभाग कर रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button