GautambudhnagarGreater Noida

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के तहत ग्राम-ग्राम में दिए जा रहे “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के तहत ग्राम-ग्राम में दिए जा रहे “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के तहत ग्राम-ग्राम में “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान और पुरस्कार प्रदान किये जा रहे। तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की रोजा जलालपुर ग्राम टीम प्रभारी मनोजबाला, निमेष और पूजा चौहान ने बताया है कि आज राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 23 मार्च 2024 शनिवार समय 12:30 बजे ग्राम रोजा जलालपुर में मुख्य अथिति के रूप में श्रीमती पूजा चौहान ओर संस्थापक विजय चौहान जी के द्वारा “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान ओर पुरस्कार भी दिलाया गया ओर राष्ट्रीय महिला दिवस हर्ष, खुशी से बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौहान जी और पूजा चौहान जी ने बताया कि महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण बताये है महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वो हर जगह समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। इस ही कड़ी में जो जरूरतमन्द नारी अपने परिवार का खुद से पालन, पोषण कर रही है और संघर्ष करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में अपना योगदान देती है। उनके लिये समाज में “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान ओर पुरस्कार दिलाने के लिये अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में सुधा, बबिता, नीटू, संगीता, हेमलता, वंदना, रेखा, प्रदीप, मनोज बाला, कुंता, कांति, कमलेश, सविता, निमेश जी, सूबे सिंह जी, मास्टर बालचंद्र, विकास, अतुल, अभिषेक, अशोक, अंकित, दिनेश, विकास, अतुल, पिंटू आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button