GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा में रोजगार का महासंगम: ‘नियुक्ति 2026’ में जुटेंगी 50+ बड़ी कंपनियां, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

ग्रेटर नोएडा में रोजगार का महासंगम: ‘नियुक्ति 2026’ में जुटेंगी 50+ बड़ी कंपनियां, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

ग्रेटर नोएडा। युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने जा रहा ‘नियुक्ति 2026’ — फार्मेसी क्षेत्र का सबसे बड़ा जॉब फेस्ट — 4 और 5 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा में भव्य रूप से आयोजित होगा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (फार्मेसी) और दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम देशभर के युवाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रहा है।इस मेगा रोजगार महाकुंभ में 50 से अधिक राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। फार्मेसी सेक्टर की अग्रणी कंपनियां रिसर्च एंड डेवलपमेंट, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी कंट्रोल, फार्माकोविजिलेंस, क्लिनिकल रिसर्च, सेल्स-मार्केटिंग और मेडिकल कोडिंग जैसे क्षेत्रों में भर्ती करेंगी।आयोजन की खास बात यह है कि यह ‘नियुक्ति’ का 10वां संस्करण है, जिसने पिछले वर्षों में देश के सबसे बड़े फार्मेसी जॉब फेस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। बीते संस्करण में हजारों पंजीकरण और सैकड़ों सफल चयन हुए थे, जिससे इसकी विश्वसनीयता और प्रभाव लगातार बढ़ा है।इस बड़े आयोजन से पहले 2 और 3 अप्रैल को लॉयड कैंपस-1 में प्री-इवेंट स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को कम्युनिकेशन स्किल्स, इंटरव्यू तकनीक, रिज्यूमे लेखन, ग्रुप डिस्कशन और प्रोफेशनल एटीकेट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे प्लेसमेंट के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।आयोजकों के अनुसार, यह सिर्फ एक प्लेसमेंट ड्राइव नहीं बल्कि युवाओं के करियर को नई दिशा देने वाला मंच है। यहां उन्हें न केवल नौकरी के अवसर मिलेंगे, बल्कि उद्योग जगत की जरूरतों को समझने और खुद को बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा।देशभर के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया गया है। इस रोजगार महाकुंभ में भाग लेकर युवा अपने करियर को नई ऊंचाई देने का सपना साकार कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button