5 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण कैंप का हुआ आयोजन
5 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलिंडर वितरण कैंप का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । शुक्रवार को प्लॉट संख्या 59, इकोटेक-12 इंडस्ट्रियल एरिया में 5kg LPG गैस सिलिंडर वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के श्रमिकों को सस्ती दरों पर एलपीजी गैस सिलिंडर प्रदान करना था, जो ईरान-इजराइल युद्ध के कारण प्रभावित हुई आपूर्ति के कारण उच्च कीमतों पर खरीदने को मजबूर थे।इकोटेक-12 इंडस्ट्रीज एसोशिएशन (रजि.) के अध्यक्ष साहिल कुमार ने बताया कि इस कैंप का आयोजन श्रमिकों के पलायन को रोकने और उद्योगों मे श्रमिकों की पर्याप्त संख्या बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि एसोशिएशन आगे भी इस प्रकार के कैंप आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस कैंप में IOCL की ओर से मैसर्स देवी सरस्वती इंडेन सेवा गैस एजेंसी के द्वारा गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। साहिल कुमार ने सिलेंडर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गैस एजेंसी से आए भाटी का धन्यवाद किया। कैंप मे श्रमिकों की भारी भीड़ को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लॉट संख्या 59 मे कार्यरत रोहन , एसोशिएशन के कोर्डिनेटर राजेश पुंडीर का भी अध्यक्ष साहिल ने धन्यवाद किया




