विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा ।विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज, दनकौर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “Together for Health, Stand with Science” रही। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष अमित नागर भी उपस्थित रहे। साथ ही चारू सिंह, महीपाल सिंह तथा इतिहास विभाग से डॉ. नाज़ परवीन ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने के लिए अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. रेशा ने सभी छात्रों को अनुशासित जीवनशैली, नियमित दिनचर्या तथा पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बी.एससी. प्रथम वर्ष के छात्र जैनिश ने अपने विचार व्यक्त किए, वहीं बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा मोनिका ने स्वास्थ्य विषय पर एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त, बी.एससी. प्रथम वर्ष के छात्र शशांक सैनी ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन चारू सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इसे सफल बनाया।




