GautambudhnagarGreater noida news

राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक फेट का उल्लासपूर्ण हुआ आयोजन, टैलेंट शो और डीजे इवनिंग रहे आकर्षण

राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक फेट का उल्लासपूर्ण हुआ आयोजन, टैलेंट शो और डीजे इवनिंग रहे आकर्षण

ग्रेटर नोएडा। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रमीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में वार्षिक फेट का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा द्वारा किया गया।फेट में विभिन्न फन गेम्स स्टॉल और स्वादिष्ट फूड स्टॉल विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। छात्र-छात्राओं ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विविध व्यंजनों का आनंद उठाया। रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित परिसर पूरे दिन उत्सवमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण टैलेंट शो रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक और कविता-पाठ के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शाम को आयोजित डीजे इवनिंग ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया, जहाँ उपस्थित सभी लोग संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशिका प्रतिभा शर्मा, प्रधानाचार्य शिखा सिंह, डॉ. पल्लवी मनीष लवहाले, मनीष कुमार विश्नोई तथा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रबंध निदेशिका प्रतिभा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन के सफल संचालन पर संस्थान परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button